- ग्राम आजमपुर गाजी के ग्रामीणों में दहशत
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: ग्राम आजमपुर गाजी में गुलदार ने पालतू कुत्ते को अपना शिकार बना डाला। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि गुलदार पूर्व में भी कई जानवरों को अपना शिकार बना चुका है। मंगलवार की सुबह गुलदार कुत्ते को उठा ले गया। सूचना पर ग्रामीणों ने कुत्ते को तलाश किया तो6 जंगल के रास्ते में मृत अवस्था में पड़ा मिला।
घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार कई जानवरों को अपना शिकार बना चुका है। गुलदार के आंतक से ग्रामीण अपने खेतों पर भी नही जा पा रहे है। ग्रामीणों ने वन विभाग को कई बार सूचना दी मगर कोई कार्रवाई नही हो पा रही है। हरविंदर सिंह, गुरविन्दर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, बलविन्दर सिंह, जोगा सिंह, मनोहर कुमार, मौ. इरफार, रचना देवी आदि ग्रामीणां ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

