Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

माफिया हाजी इकबाल की 1 अरब से ज्यादा की संपत्ति जब्त

  • एसपी आरए सूरज राय की अगुवाई में टीम पहुंची थी मिर्जापुर
  • हाजी का एक बेटा दो रोज पहले किया जा चुका है गिरफ्तार

मुख्य संवाददाता  |

सहारनपुर:  खनन माफिया हाजी इकबाल पर शिकंजा कसता जा रहा है। शनिवार को हाजी की 1350 बीघा संपत्ति को जब्त कर लिया गया। इस संपत्ति की कुल कीमत 107 करोड़ रुपये आंकी गई है। एक रोज पहले हाजी के बेटे अलीशान को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके पहले हाजी के नौकर नसीम के नाम की संपत्ति को जब्त कर लिया गया था। फिलहाल, हाजी पर लगातार कार्रवाई जारी है।

क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI

बसपा और सपा सरकार में अवैध खनन के बूते अपना साम्राज्य खड़ा करने और अकूत संपत्ति के मालिक बने हाजी इकबाल पर भाजपा सरकार में शिकंजा कस उठा है। उसकी काली कमाई से तैयार किला अब जमींदोज होता जा रहा है। एसएसपी आकाश तोमर ने एसआईटी का गठन कर जांच कराई और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने हाजी के नौकर नसीम की करोड़ों कीसंपत्ति पहले ही जब्त कर ली है। हाजी और उसके भाई महमूद की करीब 125 बेनामी संपत्तियों को चिन्हित किया गया था। इसकी कीमत 107 करोड़ बताई जा रही है।

शनिवार को एसपी आर ए सूरज राय की अगुवाई में इन संपत्तियों को जब्त किया गया। एसपी आर ए सूरज राय की अगुवाई में 1350 बीघा संपत्ति को जब्त किया गया। बता दें कि हाजी इकबाल के बेटे अलीशान को सहारनपुर पुलिस ने 13 मई को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हाजी इकबाल के चहेते राव लईक और मुंशी नसीम अहमद को पहले ही जेल भेज चुकी है। हालांकि राव लाईक को कोर्ट से जमानत मिल गई है। जबकि हाजी इकबाल के खासमखास जनेश्वर प्रशाद, बीरबल सिंह, संजय व सुरेंद्र आज भी जेल में हैं

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img