-
नगर निकाय चुनाव प्रचार के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में जनसभा को किया संबोधित
-
सीएम योगी ने कहा- भाजपा सरकार की एक ही युक्ति, प्रदेश को दिला दी माफिया से मुक्ति
-
बोले योगी- अब माफिया की हिम्मत नहीं कि तनकर चल पाए
जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: नगर निकाय चुनाव प्रचार के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को वोट देने और प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने प्रदेश के सुरक्षित माहौल का जिक्र करते हुए अपराधी और माफिया पर करारा प्रहार किया। सीएम योगी ने कहा कि आज माफिया कहता है जान बख्श दो ठेला लगाकर जीवन जी लूंगा। उन्होंने अपनी सरकार में प्रदेश की बेहतर हुई कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि भाजपा सरकार की एक ही युक्ति, प्रदेश को दिला दी माफिया से मुक्ति।
सीएम योगी ने कहा कि छह साल पहले प्रदेश में अपराधी-माफिया तन कर चलते थे, उसके लिए सड़क खाली हो जाती थी। पुलिस उससे डरती थी। हमने धर्म चक्र को ऐसा घुमाया है कि अपराधी और माफिया गले में तख्ती लटकाकर जान की भीख मांगते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। माफिया की जुर्रत नहीं है कि वह तनकर चल पाए। अब माफिया के लिए सड़क खाली नहीं होती है और वह खाली भी नहीं करवाता है। उसे डर है कि सड़क खाली हुई तो पता नहीं क्या हो जाएगा।
नौ वर्ष के अंदर भारत की तस्वीर बदली है



