Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

हरिदास कुटी के महंत को मिला कुएं के पास घाट

  • कुछ दिन पूर्व कूटी के पास से ही बरामद हुए थे सात प्राचीन सिक्के

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: प्राचीन बूढ़ी गंगा नदी किनारे स्थित हरिदास कुटी रविवार को एक बार फिर चर्चा में आ गई। हरिदास कुटी के महंत को कुटी के समीप स्थित कुएं के पास घाट मिला। जिसकी सूचना कुटी के महंत ने आनन-फानन में प्राचीन उल्टा खेड़ा पर उत्खनन का कार्य कर रहे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद को दी। मौके पर पहुंची पुरातत्व की टीम ने साइट का निरीक्षण किया तो अजीबो गरीब रंग के पत्थर की बनी तटनुमा आकृति बनी मिली। पुरातत्व विभाग की टीम का कहना है कि जांच के बाद ही पत्थरों से बने तट के बारे में जानकारी दी जायेगी। कुछ दिन पूर्व रणवीर उपाध्याय को भी यहां से सात सिक्के बरामद हुए थे।

बता दे कि हस्तिनापुर स्थित उल्टा खेड़ा टीले पर चल रहे उत्खनन कार्य में एएसआई की टीम को अब तक चावल के दाने और उड़द की दाल के दाने मिले हैं, के साथ ऐतिहासिक और मौर्य काल में बच्चों द्वारा खेल के रूप में प्रयोग की जाने वाली घोड़ा गाड़ी का पहिया भी मिला। इससे पूर्व टीम को लगातार लौह अयस्क किल, हसिया, ताम्र सलाका, टेराकोटा की मूर्तियां, शतरंज की मुहरें, मंकी, चूड़िया, लैम्पी, कौड़ी, बर्तनों में इंकपाट, कटोरा, थाली, गिलास, कटोरी, घड़ा, खाना बनाने का बर्तन उत्तर कालीन चमकीली मृदभांड की डिलक्स वैराइटी, मौर्य कालीन सिक्का समेत अन्य अवशेष मिले हैं।

इस सप्ताह टीम को उत्खनन के दौरान लगातार हड्डियों से बने तीर मिले। जिन्हे कार्बन डेंटिंग कर जांच के लिए सुरक्षित किया गया। उत्खनन में टीम को मिले भारी मात्रा में खपरैल का मिलना घर की छप में खपरैल को प्रयोग होने की और साफ इशारा कर रहा है। पुरातत्वविद् की माने तो उत्खनन के दौरान खपरैल का मिलना 2500 साल पूर्व घरों की छत खपरैल की होने की कहानी बताता है।

एक बार फिर से चर्चा में आई कुटी

पिछले एक सप्ताह से उल्टा खेड़ा टीले से लगभग एक किमी की दूरी पर घने वन जंगलों के बीच स्थित हरिदास कुटी भी चर्चा में होती नजर आने लगी है। लगभग एक सप्ताह पूर्व कुटी के महंत रणवीर उपाध्याय को कुटी के समीप बने कूप के पास सात प्राचीन सिक्के मिले थे। वहीं, रविवार को एक बार फिर प्राचीन पत्थरों से बना तटनुमा चबूतरा बना मिला। जिसकी सूचना महंत ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद को दी। हालाकि पुरातत्वविद जांच से पूर्व कुछ भी कहने से इनकार करते नजर आ रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...

Global Market: एशियाई बाजारों में गिरावट, तेल में उछाल, निवेशकों में सतर्कता बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को एशियाई शेयर बाजारों...

UP: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, अब 8वीं पास युवा भी कर सकते हैं बिजनेस शुरू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: आगरा जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता...
spot_imgspot_img