- अग्रवाल समाज की बैठक का हुआ आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान की बैठक में महाराजा अग्रसेन की जयंती के कार्यक्रम की रुपरेखा तय की गई। अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक बैठक का आयोजन ममता शर्मा, साकेत कालोनी के निवास स्थान पर महाराजा अग्रसेन की जयन्ती के लिए कार्यक्रम निर्धारित करने के लिये किया गया।

इसमें सर्वसम्मति से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी। बैठक के बाद संस्थान व्यवस्थापिका सविता अग्रवाल ने अवगत कराया कि इस बार महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम जैन धर्मशाला सिविल लाइंस बिजनौर में 17 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा।
इस बार, नि:शुल्क सूक्ष्म परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। बैठक में रेखा अग्रवाल, ऊषा शर्मा, शिखा गुप्ता, शारदा अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, नीना शर्मा, बीनू वर्मा, मीनू शर्मा, डा. अभिषेक भारद्वाज आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

