- बागपत की अग्रवाल धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनायी
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: नगर के मेरठ रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शनिवार को महाराजा अग्रसेन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। वक्ताओं ने कहा कि वह समाजवाद के लिए एक मिशाल थे और उन्होंने समाजवाद का जो संदेश दिया है वह आज दुनिया के लिए मिशाल हैं। हम सभी को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए और समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लेना होगा।
नगर के मेरठ रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शनिवार को महाराजा अग्रसेन का जन्मोत्सव पर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया और उसके बाद महाराजा अग्रसेन की आरती कर पूजा अर्चना की। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के प्रणेता थे।
हम सब को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज की सेवा करनी चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर्यावरण की रक्षा के लिए प्लास्टिक के एवं पॉलिथीन के उपयोग को खत्म करने के लिए आग्रह किया। कहा कि अग्रवाल समाज राष्ट्र के प्रति समर्पित रहता है।
महाराजा अग्रसेन ने अपने राज्यों में एक रूपया एक ईंट का संदेश देकर समाजवाद की जो मिशाल कायम की थी आज पूरी दुनिया में उस पर अमल किया जाता है, क्योंकि उनसे बड़ा समाजवाद आज तक कोई दुनिया में नहीं हुआ है। हम सभी को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प ले।
इस मौके पर पूर्व नगर पालिका चेयरमैन रोहताश, पूर्व चेयरमैन पवन गुप्ता, अग्रवाल समाज अध्यक्ष राजीव गुप्ता, राकेश मोहन गर्ग, राजीव गुप्ता, मनीष गर्ग, सतीश गुप्ता, अनिल गुप्ता, संदीप गुप्ता, आनंद प्रकाश गुप्ता, अजय गोयल, विनोद गुप्ता उर्फ बिट्टू, मुन्ना लाल गोयल, नरेश गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, शीलचंद गुप्ता, बलराम गुप्ता, ब्रजमोहन गुप्ता, सुभाष गुप्ता, युवा व्यापारी अमित अग्रवाल, आशुतोष गुप्ता, सचिन गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

