जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा: क्षेत्र के बसी गांव में विश्व में सुख शान्ति व समृद्धि को लेकर महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ में आहुती देकर ग्रामीणों ने कामना की। मंगलवार को क्षेत्र के बसी गांव में विश्व शान्ति, कल्याण, सुख व समृद्धि की कामना को लेकर महायज्ञ का आयोजन किया गया।
महायज्ञ को आचार्य यशवीर सिंह ने मंत्रोचार द्वारा सम्पन्न कराया। ग्रामीणों ने महायज्ञ में आहुति देकर विश्व में सुख, शान्ति, कल्याण की कामना की। आचार्य यशवीर सिंह ने कहा कि मनुष्य को वेदों का अध्ययन करना चाहिए, क्योंकि वेद ही मनुष्य को मानव कल्याण के लिए प्रेरित करते है।
यदि मनुष्य वेद में लिखे किसी भी मंत्रों का नित्य नियम से उच्चारण करता है तो उसका कल्याण हो जाता है। वर्तमान के मानव असत्य, हिंसा, स्वार्थ पूर्ति के कार्यों में लगा हुआ है, लेकिन वेद हमें असत्य से सत्य की ओर ले जाते है। हिंसा से अहिंसा की ओर ले जाते है।
इसलिए नित्य पाठ करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि काम, क्रोध लोभ, मोह, माया, ये तीनों ही हमें बुराइयों के रास्तों पर लेकर जाती है। ये ही सभी बुराइयों का मूल कारण है। एक सुखी जीवन जीने के लिए इन तीनो का त्याग करना बहुत जरूरी है, जो मनुष्य इन पांचों का त्याग करता है।
उसका जीवन स्वयं ही सुखमय हो जाता है। इस मौके पर तेजवीर सिंह, भीष्म, ओमपाल सिंह, रविन्द्र, राजेश, प्रकाश, पंकज, भोपाल, सुखबीर सिंह, ओमबीर सिंह, राजबीर सिंह, राधे, सतबीर शर्मा, यशपाल, जयकुमार, प्रदीप, संजीव, रामकुमार, सुरेंद्र, राजकुमार, रिचा, दीपक, मनोज, महक सिंह, किरण, विक्रम, राजपाल, सेन्सरपाल, ब्रहमपाल, सुकर्मपाल, अनुज, कृष्ण, नवनीत पंवार आदि मौजूद रहे।

