जनवाणी ब्यूरो|
धामपुर: भूमि विकास बैंक मुरादाबाद के कमिश्नरी डायरेक्टर पद के चुनाव हेतु भूमि विकास बैंक धामपुर के डेलीगेट एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र धनौरिया ने आज दोपहर भूमि विकास बैंक के लखनऊ कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।
बताते चलें कि इन दिनों भूमि विकास बैंक के लिए निर्वाचन प्रक्रिया चल रही है। पिछले दिनों बैंक के डेलीगेट पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जिसमें भूमि विकास बैंक धामपुर के डेलीगेट पद पर भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र धनौरिया निर्विरोध निर्वाचित हुए।
महेंद्र धनौरिया ने भूमि विकास बैंक मुरादाबाद के कमिश्नरी डायरेक्टर पद के चुनाव हेतु अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस अवसर पर उनके अनुमोदक लोकेन्द्र निवासी नूरपुर एवं प्रस्तावक संदीप निवासी चाँदपुर तथा साथ में जिला महामंत्री भूपेंद्र चौहान, बॉबी लदजी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सैनी, चैयरलमेन धामपुर राजू गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र सैनी, स्योहारा के वरिष्ठ नेता डॉ विनीत देवरा व शरद आदि उपस्थित रहे।

