जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ वीरेंद्र सिंह ने डीजे कालेज बड़ौत के प्रोफेसर डॉक्टर महेश कुमार मुछाल एवं डॉ दीपक जैन को बागपत जनपद का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।
देशभर में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक कोविड-19 टीकाकरण महोत्सव मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कोविड-19 टीका लगाने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही कोविड-19 के टीका लगाने के पश्चात जो भ्रांतियां उत्पन्न हुई उन्हें भी दूर किया जाएगा।
कोविड-19 टीकाकरण के लिए जनजागरण अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी एवं रोवर रेंजर्स के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्लोगन की तख्तियां लेकर रैली का आयोजन किया जाएगा।
साथ ही साथ जिन स्थानों पर विद्यार्थी निवास करते हैं, सभी स्वयंसेवक एवं रोवर रेंजर अपने क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। इस अभियान में सहभागी होकर राष्ट्र कल्याण में अपनी महती भूमिका निभाएंगे।

