Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

पिकअप-कार की जोरदार टक्कर, हादसे में चार लोगों की मौत, दो घायल

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आज शनिवार को राज्य के पीलीभीत जनपद में ब​ड़ा हादसा होने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि, राजधानी लखनऊ से पीलीभीत की ओर आ रही एक कार पिकअप से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और दो व्यक्ति घायल हो गए।

वहीं, सूचना पर पहुंची पु​लिस ने मामले की जांच पड़ताल की। साथ ही मृतकों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:  https://dainikjanwani.com/cm-dhami-met-people-gave-assurance-to-villagers/

हादसा सुबह करीब 4:00 बजे हुआ

मिली जानकारी के मुताबिक, पीलीभीत की तरफ आ रही ऑल्टो कार सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में सीतापुर हाईवे पर गढ़वा चौकी के पास खड़ी पिकअप से टकरा गई। बताया जा रहा है कि, यह हादसा सुबह करीब 4:00 बजे हुआ है।

जिसमें तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। उधर पुलिस अधिकारियों ने उपचार के ​लिए घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img