Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

UP News: प्रयागराज ​में बड़ा हादसा,श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस की जोरदार टक्कर, दस लोगों की हुई मौत,19 घायल

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: आज शनिवार को प्रयागराज जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि, श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दस श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इसके अलावा 19 लोग घायल हो गए हैं। उधर, जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कर आगे जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मेजा में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर बीते शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस में आमने-सामने की टक्कर हुई है।

10 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम

हादसे में बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे। बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालु संगम स्नान के लिए मेला क्षेत्र में आ रहे थे।

19 लोग हुए घायल

हादसे में बस में सवार 19 श्रद्धालु भी जख्मी हुए हैं जो संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img