Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

Train Accident: बिहार-झारखंड सीमा पर बड़ा हादसा, मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सेवाएं ठप

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जसीडीह–झाझा मुख्य रेलखंड पर शनिवार रात करीब 11:25 बजे एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जिससे रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। जसीडीह से झाझा की ओर जा रही एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। यह दुर्घटना टेलवा बाजार हॉल्ट के पास बडुआ नदी पर बने पुल के समीप हुई। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मालगाड़ी के तीन डिब्बे सीधे पुल के नीचे गिर गए, जिससे आसपास का इलाका भी क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक तेज आवाज के साथ मालगाड़ी के कई डिब्बे एक के बाद एक पटरी से उतरते गए, और कुछ ही पल में घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई। दुर्घटना के बाद, जसीडीह–झाझा रेलखंड पर अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया। कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को रास्ते में विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया, जबकि कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने की तैयारी की जा रही है। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी टीम और दुर्घटना राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। क्रेन और अन्य भारी मशीनों की मदद से पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, प्राथमिक जांच में ट्रैक या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही रेल परिचालन बहाल किया जाएगा। इस दुर्घटना के कारण जसीडीह–झाझा रेलखंड पर कई घंटों तक रेल यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से संयम रखने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

इस संबंध में पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि आसनसोल मंडल के लाहाबन–सिमुलतला स्टेशनों के मध्य, किलोमीटर 344/05 के पास 27 दिसंबर 2025 को रात 23:25 बजे एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके कारण इस रेलखंड के अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल परिचालन बाधित हो गया है। सूचना मिलते ही आसनसोल, मधुपुर और झाझा से दुर्घटना राहत ट्रेनें (एआरटी) घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई थीं, और रेल परिचालन बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img