Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

UP News: बरेली में हिंसा के बाद बड़ी कार्रवाई, मौलाना तौकीर रजा खां समेत आठ गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा 48 घंटे बंद

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: शुक्रवार को उत्तर प्रदेश जिले के बरेली में हुए सांप्रदायिक तनाव और हिंसा के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मौलाना तौकीर रजा खां समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई शनिवार को की गई जब पुलिस ने शहर के विभिन्न थानों में छह अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए। हिंसा और उपद्रव की जांच के लिए अभी तक 36 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मौलाना को किया गया गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद

शहर में हुई हिंसा को देखते हुए प्रशासन ने 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने का फैसला किया है। बीएसएनएल के क्षेत्रीय कार्यालय ने पुष्टि की है कि शासन के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है, ताकि अफवाहों और भड़काऊ संदेशों को फैलने से रोका जा सके।

मौलाना तौकीर रजा को शुक्रवार रात बरातघर संचालक फरहत के घर से गिरफ्तार किया गया। उनके साथ सरफराज, मनीफुद्दीन, अजीम अहमद, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद आमिर, रेहान और मोहम्मद सरफराज को भी पकड़ा गया है।

क्या था मामला?

शुक्रवार को मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर “I Love मोहम्मद” के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग शहर की सड़कों पर उतरे। हालांकि मौलाना स्वयं मौके पर मौजूद नहीं थे, और इस वजह से भीड़ बेकाबू हो गई।

खलील स्कूल तिराहा, नावल्टी चौराहा और श्यामगंज जैसे इलाकों में जमकर हिंसा हुई। दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़, पुलिस पर पथराव और फायरिंग जैसी घटनाएं सामने आईं। पुलिस को हालात काबू में लाने के लिए आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।

22 पुलिसकर्मी घायल, साजिश की आशंका

डीआईजी अजय कुमार साहनी के अनुसार, हिंसा में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने इसे सुनियोजित साजिश करार दिया और कहा कि घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरों के आधार पर हर एक उपद्रवी की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

मौलाना का बयान: “मोहम्मद के नाम पर मरना कबूल”

घटना के बाद मौलाना तौकीर रजा ने शुक्रवार रात एक वीडियो जारी कर कहा “मुझे भी गोली मार दो, जैसे अतीक और अशरफ को मारा गया। मोहम्मद के नाम पर मरना मुझे कबूल है।”

उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें जानबूझकर नजरबंद किया गया, ताकि वे मौके पर न पहुंच सकें। मौलाना ने इस घटना को साजिश बताया और कहा कि सरकार मुसलमानों को “रसूल का नाम लेने से” रोकना चाहती है।

“फार्महाउस पर न झुको तो नहीं बन सकते स्टार”: मौलाना का कटाक्ष

अपने वीडियो में मौलाना ने तीखे शब्दों में कहा “हमारे तलवे चाटे बिना तुम फेमस कैसे हो गए? हमारे फार्महाउस के चक्कर काटे बिना तुमको हीरोइन का दर्जा कैसे मिल गया?”

इस बयान को लेकर भी राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं। ये बयान कहीं न कहीं बॉलीवुड और मौजूदा व्यवस्था की तरफ भी इशारा करता है।

स्थिति नियंत्रण में, लेकिन निगरानी जारी

फिलहाल शहर में शांति है, लेकिन पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है और सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।

प्रशासन ने साफ किया है कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img