Friday, February 6, 2026
- Advertisement -

गन्ना बिजाई में प्रमुख कीटनाशक

KHETIBADI 1

गन्ने की बिजाई के समय जितना जितना महत्व खादों का होता है, उतना ही कीटनाशकों का भी होता है। क्योंकि जमीन के अंदर दीमक और सफेद गिडार जैसे कीट गन्ने में अधिक मात्रा में लगते हैं। जो आपके गन्ने के जमाव को तो प्रभावित करते ही है, और गन्ने की जड़ों को खाकर खराब कर देते हैं। जिससे आपकी पैदावार में गिरावट आती है। गन्ने में जमाव के बाद भी कीटों का अधिक प्रकोप भी अधिक देखने को मिलता है। अगर आप एक अच्छे कीटनाशक का इस्तेमाल करते हैं। तो आपकी फसल में जमीन के अंदर और जमीन के बाहर कीटनाशकों का अटैक कम देखने को मिलता है।

गन्ने की बिजाई में कीटनाशकों की बात करें, तो आपको दानेदार और तरल फार्म वाले काफी सारे कीटनाशक बाजार में देखने को मिलते हैं। इन कीटनाशकों में से कुछ का प्रयोग सिर्फ स्प्रे में किया जाता है, तथा कुछ का प्रयोग आप स्प्रे और खाद या रेत में मिलकर अपनी खेत में छिड़काव कर सकते हैं। जब हम गन्ना बिजाई करते हैं, इस समय हमें कीटनाशकों का प्रयोग करना पड़ता है। जिससे वह गन्ने की बीज की पास चले जाएं और उसको लंबे समय तक सुरक्षित रखें। गन्ने में प्रयोग होने वाले मुख्य कीटनाशक नीचे बताए गए है।

लेसेंटा : लेसेंटा बायर क्रॉप साइंस द्वारा दिया गया एक उत्पाद है। इसमें इमिडाक्लोप्रिड 40 प्रतिशत + फिप्रोनिल 40 प्रतिशत ६/६ हॠ टेकिन्कल पाया जाता है। इसकी 150 ग्राम से 200 ग्राममात्रा प्रति एकड़ प्रयोग की जाती है। इसका प्रयोग स्प्रे के द्वारा आमतौर पर करते हैं। यह आपकी फसल को 40 से 50 दिनों तक कीटों से रोकथाम करता है।

रीजेंट अल्ट्रा : रीजेंट अल्ट्रा बायर क्रॉप साइंस का ही एक प्रोडक्ट है। इसमें फिप्रोनिल 0.6 जीआर टेक्निकल पाया जाता है। इसकी 5 से 6 किलोग्राम मात्रा प्रति एकड़ प्रयोग की जाती है। इसका प्रयोग खाद या मिट्टी में मिलाकर मिटटी में किया जाता है। यह आपकी फसल से 30 से 40 दिन तक कीटों से बचाव करता है। थियामेंथोक्सम 25 प्रतिशत डब्ल्यूजी 1 किलोग्राम प्रति एकड़ + क्लोरपाइरीफोस 50 प्रतिशत 1 लीटर प्रति एकड़ को साथ में मिलकर भी अपनी फसल में स्प्रे कर सकते हैं। इसके भी आपको काफी अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। ये भी लम्बे समय तक आपकी फसल को कीटों से बचाएगी।

डेनटोटसू : डेनटोटसू सुमितोमो कैमिकल का एक उत्पाद है। इसमें क्लॉथियानिडिन 50 डब्ल्यूडीजी
टेक्निकल पाया जाता है। इसकी 100 ग्राम से 150 ग्राम मात्रा प्रति एकड़ प्रयोग की जाती है। इसके गन्ने में काफी अच्छे रिजल्ट देखने को मिलते है।

सैन्टाना : सैन्टाना भी सुमितोमो कैमिकल का एक उत्पाद है। इसमें क्लॉथियानिडिन 0.5 प्रतिशत टेक्निकल पाया जाता है। इसकी 4 किलोग्राम से 5 किलोग्राम मात्रा प्रति एकड़ प्रयोग की जाती है। इसके सफेद गिडार पर काफी अच्छे रिजल्ट मिलते हैं।

janwani address 2

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1500 सस्ता, चांदी ₹14000 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को सोने और चांदी...

RBI MPC: 2026 की पहली मौद्रिक नीति बैठक, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वर्ष 2026 की पहली मौद्रिक...

Saharanpur News: सहारनपुर को एक आदर्श शहर बनाना निगम का प्रयास: महापौर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: वार्ड संख्या 04 के अम्बेडकर नगर...

Saharanpur News: आईपीएस अभिनंदन बने सहारनपुर के नए एसएसपी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर के पुलिस प्रशासन में अहम...
spot_imgspot_img