Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

Meerut News: डॉ स्वाति सिंह की पुस्तक इल्यूजन एन इनर डिस्कवरी का लोकार्पण

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: अखिल भारतीय उत्कर्ष साहित्य मंच के तत्वाधान में उत्कर्ष प्रकाशन मेरठ द्वारा डॉक्टर स्वाति सिंह की पुस्तक इल्यूजन एन इनर डिस्कवरी का लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। डॉक्टर स्वाति सिंह और अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद पुस्तक का लोकार्पण उत्कर्ष प्रकाशन के निदेशक हेमंत शर्मा, चेयरमैन एसके शर्मा, उपनिदेशक नितिन शर्मा, प्रीति शर्मा और वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

इस मौके पर पुस्तक लेखिका डॉ स्वाति सिंह ने पुस्तक पर प्रकाश डाला कि यह सामाजिक उपन्यास एक प्रेमकथा पर आधारित है, जिसमें पुरुष उत्पीड़न के संदर्भ में समाज को दिशा देने का प्रयास किया गया है कि उत्पीड़न स्त्रियों का ही नहीं होता, पुरुषों का भी होता है। समारोह में गणमान्य लोग और पुस्तक प्रेमी साहित्यकार बड़ी संख्या में शामिल हुए। उत्कर्ष प्रकाशन के निदेशक हेमंत शर्मा और चेयरमैन एसके शर्मा ने डॉक्टर स्वाति सिंह को मां शारदे उत्कर्ष सम्मान 2025 देकर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

अतिथि विमलकांत कौशिक ने कहा लेखनी की धनी डॉक्टर स्वाति सिंह (MBBS, MD) पेशे से स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं और श्रद्धापुरी मेरठ स्थित सरकारी डिस्पेंसरी की हेड हैं। उत्कर्ष प्रकाशन के निदेशक हेमंत शर्मा ने बताया डॉक्टर स्वाति सिंह ने अपनी लेखनी को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया है जो नि:संदेह पाठकों को आकर्षित करने में सक्षम सिद्ध होगी।

उन्होंने बताया यह डॉ स्वाति की दूसरी प्रकाशित अंग्रेजी भाषा में लिखी पुस्तक (उपन्यास) है। दोनों पुस्तकों का हिंदी अनुवाद किया जा रहा है जो जल्द ही प्रकाशित होंगी। एके शर्मा, निधि दीक्षित, रामगोपाल, निकिता पाल, बबीता भाटिया, गुरमीत साहनी, राजकुमार, मंगल सिंह मंगल, डोरीलाल भास्कर, डी स्वर्ण, राधेश्याम, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img