Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Crispy Paneer Popcorn Recipe: मानसून के मौसम में बनाकर खाएं क्रिस्पी पनीर पाॅपकाॅर्न, बनाने का तरीका है बेहद आसान

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। मानसून के इस मौसम में अगर आपका भी मन है कुछ अच्छा खाने का तो आप पनीर की ये रेसिपी भी ट्राई कर सकते हैं। दरअसल, हम जिस रेसिपी की बात कर रहें हैं उसका नाम है क्रिस्पी पनीर पाॅपकाॅर्न। पनीर पाॅपकाॅर्न एक ऐसी रेसिपी है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगी। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। तो चलिए जानते हैं बाजार जैसा क्रिस्पी पनीर पाॅपकार्न बनाने का तरीका।

सामग्री

टुकड़ों में कटा पनीर, बेसन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, ड्राई पसार्ले, ओरिगानो, काली मिर्च, स्वादानुसार नमक, हल्दी पाउडर, बेकिंग सोडा, ब्रेडक्रंब। रेसिपी Recipe पनीर पॉपकॉर्न बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे बर्तन में पनीर क्यूब्स को निकालें। उसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, ड्राई पासर्ले, अजवाइन, काली मिर्च पाउडर और नमक मिला लें। अब पनीर में इन मसालों को अच्छे से मिला लें ताकि मसाले पनीर में लिपट जाएं। ध्यान रहे कि हल्के हाथों से पनीर को मिलाएं वरना पनीर टूट सकता है।

फिर एक दूसरे कटोरे में बेसन निकालें। इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिला लें। पानी डाल कर बेसन का गाढ़ा घोल तैयार कर लें। अच्छे से बेसन को पानी में चिकना होने तक मिलाएं ताकि उसमें गांठ न रह जाए। अब पनीर के क्यूब को बेसन के बैटर में डूबो दें। पनीर पूरी तरह से बेसन से ढक जाना चाहिए। फिर कोटेड पनीर को ब्रेडक्रंब में रखें और सुनहरा होने तक तल लें। आप चाहें तो इसे कढ़ाई में तेल गर्म करके भी तल सकते हैं। आपका लजीज पनीर पाॅपकाॅर्न तैयार है। साॅस या चटनी के साथ सर्व करें

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img