- सफाई निरीक्षण के भ्रमण की रिपोर्ट एसडीएम का करें प्रेषित
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा ने सभाी अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को कड़े निर्देश दिए कि शहरों में सफाई की व्यवस्था पूर्ण मानक के अनुरूप बनाए रखना सुनिश्चित करें और अपने पालिका क्षेत्र की सफाई निरीक्षण के भ्रमण की रिपोर्ट प्रतिदिन संबंधित उप जिलाधिकारी को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक नगर निकाय क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल, स्ट्रीट लाईट्स और सफाई निर्धारित बिन्दुओं पर अद्यतन पाई जाए और इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही न की जाए।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

