Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट मसाला पोहा, नोट करें यह स्पेशल रेसिपी…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। सुबह में सभी को जल्दी रहती है जिसके वजह से कई बार हम नाश्ता स्किप कर देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आये है जिसको बनाने में बहुत ही कम समय लगता है।

08 20

जी हां, हम बात कर रहे है गुजरती डिश पोहा की। पोहा एक बहुत ही सरल और हेल्दी नाश्ता है और खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होता है। तो आइये बिना देर किए जानते हैं कि इसे कैसे बनाया जाता है।

मसाला पोहा बनाने की सामग्री 

  • पोहा– 2 कप (मोटा)

  • प्याज– 1 (बारीक़ कटा हुआ)

  • टमाटर– 1( बारीक़ कटा हुआ)

  • करी पत्ता– 7,8

  • हरी मिर्च– 1या 2 (बारीक़ कटी हुई)

07 19

  • हींग- 1 चुटकी

  • मूंगफली– 1½ कप

  • हल्दी– ¼ चम्मच

  • चीनी– ½ चम्मच

  • निम्बू का रस– 1½ चम्मच

  • नमक– स्वादनुसार

  • तेल– 4 (बड़े चम्मच)

  • नमकीन– गर्नीश के लिए

मसाला पोहा बनाने की विधि

मसाला पोहा बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में पोहा लें और उसे पानी में धोकर पानी निकाल लें। फिर इसमें चीनी, नमक और हल्दी डालें। अब इन्हें आराम से मिला लें। अब एक कढ़ाई लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें मूंगफली डालें और भून लें। फिर उसे एक तरफ निकालकर रख दें।

09 17

अब उसी तेल में सरसों, जीरा, हींग और थोड़े से करी पत्ते डालें। जब तड़का लग जाए तो उसमें बारीक कटा हुआ मिर्च, अदरक, प्याज और धनिया को डालें और ठीक से फ्राई करें। इसके बाद हल्दी और नमक भी ऐड करें और सभी चीजों को सही से मिलाएं। कम से कम 3 मिनट के लिए पोहे को पकाएं। सबसे आखिरी में भूनी हुई मूंगफली और धनिया डालें। ऊपर से नींबू का रस भी छिड़कें। आपका पोहा तैयार है। अब सबको गर्म-गर्म सर्व करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img