नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। मीठा खाने के शौकीन लोगों के लिए आज हम लेकर आये है मखाने से बनी खीर। मखाने के साथ- साथ खीर भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। अक्सर लोग मखाने को ऐसे ही खा लेना के बजाय रोस्ट या उसकी खीर खाना पसंद करते हैं। अगर आपको मखाने की खीर पसंद है तो इसे बनाने की आज हम एक स्पेशल रेसिपी लेकर आए हैं। बिना देर किए जानते हैं मखाने की खीर बनाने की रेसिपी…
मखाने की खीर बनाने की रेसिपी

-
आधा कप- मखाना
-
3 कप- फुलक्रीम दूध
-
2 से 3- केसर
-
2 चम्मच- घी
-
1 चम्मच- इलायची पाउडर

-
स्वादानुसार चीनी
-
बारीक कटा हुआ काजू
-
बारीक कटा हुआ बादाम
-
बारीक कटा हुआ पिस्ता
मखाने की खीर बनाने की विधि
मखाने की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दो चम्मच घी डालकर मखानों को पहले हल्का फ्राई कर लें। अब फ्राई मखानों को एक प्लेट में निकालकर रख दें। अब गैस पर एक दूसरा पैन रखें और उसमें दूध डालकर उबाल लें। दूध में उबाल आने के बाद इसमें फ्राई मखानें डाल दें।


