- कैराना ब्लॉक में डीएम ने किया कार्यशाला का शुभारंभ
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: कैराना ब्लॉक प्रांगण में महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिये संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की संगोष्ठी एवं एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनकर आय बढ़ाने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कोरोना महामारी के दौरान समूह की महिलाओं आंगनबाड़ी, कार्यकत्रियों एवं आशाओं द्वारा दिए गए सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपने काम के साथ सरकार की योजनाओं का भी अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें।
उन्होंने महिलाओं को कहा कि खाना खाए उसके बाद गुड का सेवन जरूर करें और बेटियों को भी गुड़ का सेवन कराएं। खाने में हरी सब्जी बनाये घर के आंगन के बाहर सहजन का पौधा लगाएं उसकी सब्जी बनाकर उसका सेवन करें। इस दौरान महिलाओं को हैल्पलाइन नम्बरों की भी जानकारी दी गई। अंत में डीएम ने जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यशाला के दौरान किशोरपुर की महिला सुमन ने बताया कि वह किसान परिवार की बेटी है। दो लाख का फंड मिलने के बाद कुछ पैसे अपने पास से मिला कर उसने अन्य महिलाओ को साथ जोडा तथा के्रशर लगाया जिसमें आर्गेनिक गुड व खाद का उत्पादन शुरू किया जिससे उसके परिवार की आय बढी है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी,डीसी एनआरएलएम शैलेन व्यास, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव,कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रसून राय, सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं आंगनवाडी कार्यकत्री व बालिका उपस्थित रही।

