नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की इस फिल्म के रिलीज के तीन दिन बाद फिल्म के निर्माताओं ने एक नया गाना रिलाज किया है।
फिल्म का नया गाना रिलीज
‘देवा’ फिल्म ‘मर्जी चा मालिक’ गाने को जी म्यूजिक के यूट्यूब पर आज के दिन रिलीज कर दिया गया है, जिसमें आप शाहिद कपूर को एक स्वैग वाले अंदाज में देख सकते हैं और पूजा हेगड़े के साथ इन्हें लिप-लॉप करते भी दिखाया गया है। गाने के बोल से यह पता चलता है कि वह अपने मर्जी से जीवन जीना पसंद करते हैं। इस गाने को श्रेयस और जेक्स बेजॉय के द्वारा गाया गया है। देवा फिल्म को जी म्यूजिक और रॉय कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
इस रोल में दिखे ‘देवा’
हाल ही में रिलीज हुई ‘देवा’ फिल्म में शाहिद कपूर को एक देव अंब्रे के किरदार में दिखाया गया है, जो इंस्पेक्टर के रोल में नजर आ रहे हैं। इसमें वह अपने हिसाब से जिंदगी को जीते हैं।
पूजा ने कहा
‘देवा’ फिल्म की अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने शाहिद कपूर के साथ काम करते हुए एक इंटरव्यू में अपने अनुभव साझा किए थे, जिसमें उन्होंने कहा “उनके साथ काम करना आसान है और काम के दौरान मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा।” पूजा हेगड़े ने यह भी कहा, उनके अभिनय में सच्चाई है, जो दिखता है, तभी मैं उनके साथ क्लोज-अप शूट कर पाई।
शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें
हाल ही में सिनेमाघरों में शाहिद कपूर कि देवा फिल्म रिलीज की गई है। शाहिद कपूर की ‘फर्जी 2’ वेब सीरीज भी साल 2025 के अंत तक दर्शकों के लिए रिलीज की जा सकती है। इसके पहले सीजन को लोगों ने खूब सराहा था।

