मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा के म्यूाजिक वीडियो ‘तेरा की ख्याल’ में मलाइका ने अपने डांस और लुक से फैंस का दिल जीत लिया है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब है। मलाइका ने 1998 की बालीवुड फिल्म ‘दिल से’ में ‘छैय्या छैय्या…’ जैसे आइटम नंबर पर शाहरुख खान के साथ थिरकते हुए पहली बार जबर्दस्त धमाल मचाया।
एक अभिनेत्री के रूप में मलाइका ने कांटे (2002) और ईएमआई (2008) जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है। लेकिन ज्यादातर ‘गुर नालो इश्क मीठा….’, ‘माही वे….’, ‘काल धमाल….’ और ‘मुन्नी बदनाम हुई….’ जैसे स्पेशल सांग्सी में ज्यादा नजर आती रहीं।
जिस साल मलाइका ने ‘दिल से’ के लिए ‘छैंय्या छैंय्या…’ आयटम नंबर करके खूब शोहरत हासिल की, उसी साल उन्होंने अरबाज खान के साथ शादी की।
एक वक्त था जब मलाइका और अरबाज खान की जोड़ी को इंडस्ट्री का परफेक्ट कपल माना जाता था लेकिन 18 साल बाद 2016 में दोनों अलग हो गए। हाल ही में जब मलाइका ने लैक्मे फैशन वीक 2023 के लिए रैम्प वॉक किया और औरेंज कलर के आउटफिट में वह अपना परफेक्ट फिगर प्लांट करते दिखीं तो उनके प्रति लोगों की दीवानगी देखते ही बनती थी।