Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

मलियाना भाजपा मंडल ने पूर्व सीएम को अर्पित की श्रद्धांजलि

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में एक साथ 1908 मंडलों में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह बाबूजी की आत्मा को शोक सभा आयोजित कर श्रदांजलि दी। जिसमें आज मंगलवार को मलियाना मंडल में भी शोक सभा का आयोजन किया गया।

42 2

शोकसभा के मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा रहे। सर्वप्रथम कल्याण सिंह बाबूजी के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर शोक सभा कार्यक्रम की शुरुआत की। विनीत अग्रवाल शारदा ने अपने विचार रखते हुए उनकी जीवन शैली एवं उनके राजनीतिक कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

44 2

कार्यक्रम के पश्चात 2 मिनट का मौन धारण कर स्वर्गीय कल्याण सिंह बाबू जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में उपस्थित मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापति, मनोनीत पार्षद वीर सिंह सैनी, राजू मांगलिक, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष उपाध्यक्ष सुनीता सैनी, क्षेत्रीय महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य सपना अग्रवाल, मलियाना मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम पाल, रेखा, कुसुम गौतम, मण्डल महामंत्री सुमित सैनी, हीरालाल, श्याम लोमस, सहेन्द्र विश्कर्मा, अशोक केन विश्वकर्मा, मोहनलाल वर्मा, बबलू लोधी, ललित कुमार, सागर, विशाल कर्दम, नितिन, आशीष आदि कार्यकर्ता शोकसभा में उपस्थित हुए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img