Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

सुब्रमण्यम स्वामी से ममता बनर्जी ने की मुलाकात, अब स्वामी के बदले तेवर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने के बाद भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आज सुबह अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया। उन्होंने लिखा कि मोदी सरकार इकोनॉमी, सीमा सुरक्षा, विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा जैसे मुद्दे पर फेल रही है। उन्होंने पूछा कि इन विफलताओं की जिम्मेदारी किसकी है।

बता दें कि बुधवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ममता बनर्जी से मुलाकात की। इसके बाद से ही राजनीतिक अटकलों को बाजार गर्म है। मुलाकात के बाद स्वामी ने ममता बनर्जी की जमकर तारीफ की। स्वामी ने ट्वीट में लिखा मैं जितने भी राजनेताओं से मिला या उनके साथ काम किया, उनमें से ममता बनर्जी मोरारजी देसाई, जेपी, राजीव गांधी, चंद्रशेखर और पीवी नरसिम्हा राव के जैसी हैं।

04 34

इन लोगों की कथनी और करनी में फर्क नहीं होता है। भारतीय राजनीति में यह एक दुर्लभ गुण है। वहीं भाजपा नेता से जब यह पूछा गया कि क्या वह टीएमसी में शामिल होंगे तो उन्होंने कहा कि मैं पहले ही उनके साथ हूं। पार्टी में शामिल होने की मुझे जरूरत नहीं है।

बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी ने भाजपा पर पहले भी हमले बोलते आएं हैं लेकिन ममता से मिलने के बाद वे खुलकर सामने आ गए। एनडीए सरकार की दूसरी पारी में भी कोई बड़ी भूमिका नहीं मिलने से नाखुश स्वामी कुछ समय से सरकार के फैसलों की भी खुली आलोचना करने से हिचक नहीं कर रहे हैं।

पिछले साल भी जब बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच सियासी संग्राम अपने चरम पर था तब स्वामी ने ममता बनर्जी को सच्चा हिंदू और दुर्गा भक्त भी करार दिया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 2.25 और सोना 1.41 लाख पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के तौर पर...

Petrol Diesel: ऊर्जा संकट के बीच राहत, पेट्रोल-डीजल पर केंद्र ने घटाई एक्साइज ड्यूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष...
spot_imgspot_img