Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

ममता बनर्जी का तीन दिवसीय मुंबई दौरा आज से

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज से तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर हैं। इस दौरान वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) के शरद पवार से भी मुलाकात करेंगी। इसके अलावा वह एक दिसंबर यानी बुधवार को मुंबई के कुछ बड़े उद्योगपतियों से भी मुलाकात कर सकतीं हैं।

महाराष्ट्र गठबंधन में कांग्रेस से दूरी 

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के गठबंधन वाली सरकार है। इसमें शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा सहयोगी दल हैं। तीन दिन के मुंबई दौरे पर पहुंच रहीं ममता बनर्जी इस गठबंधन की सरकार वाली दो सदस्य पार्टी के प्रमुखों से तो मुलाकात करेंगी, लेकिन वह कांग्रेस नेताओं से नहीं मिलेंगी। टीएमसी के कीरबियों ने बताया कि मुंबई दौरे के दौरान पश्चित बंगाल की मुख्यमंत्री राकांपा प्रमुख शरद पवार और सीएम उद्धव ठाकरे से ही मुलाकात करेंगी।

विपक्षी दलों की बैठक से भी बनाई दूरी

इससे पहले टीएमसी ने कांग्रेस द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक से भी पूरी तरह दूरी बना ली है। संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले भी टीएमसी सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुई थी और अब मंगलवार को भी बुलाई गई बैठक में टीएमसी ने शामिल होने से इंकार कर दिया है। पार्टी अपनी रणनीति अलग से तैयार करेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img