Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

ट्रेन की चपेट में आकर 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत

  • मालगोदाम के पास हुई घटना

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: ट्रेन की चपेट में आकर एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जहानाबाद खोबड़ा निवासी रिंकू पुत्र राम सिंह दो दिन पूर्व अपने घर से रिश्तेदारी में जाने के लिए कहकर निकला था। बुधवार की दोपहर रेलवे माल गोदाम के पास ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ही इकट्ठे हुए लोगों ने इसकी सूचना तुरंत जीआरपी को दी।

सूचना पर पहुंचे जीआरपी के सिपाहियों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर सिर में गंभीर चोट लगने व अधिक रक्त स्राव होने से उसकी मौत हो गई। सीएचसी लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गया है। मौत की सूचना गांव में पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया तथा दर्जनों लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही शुरू कर दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img