Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

मदनी इंटर के मैनेजर ने हरि सिंह ढिल्लों को दिया पूरा समर्थन

जनवाणी संवाददाता |

किरतपुर: मदनी इंटर कॉलेज में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शैलेंद्र चौधरी के नेतृत्व में मदनी इंटर कॉलेज के मैनेजर व गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैनेजर ने हरि सिंह ढिल्लों को पूरा समर्थन दिया।

मदनी इंटर कॉलेज में बुधवार को बैठक के दौरान शैलेंद्र चौधरी के नेतृत्व में मदनी इंटर कॉलेज के मैनेजर व गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैनेजर ने खुले रूप से हरि सिंह ढिल्लों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि हरि सिंह ढिल्लों ही ऐसे उम्मीदवार हैं, जो शिक्षक समाज के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं।

एडवोकेट शैलेंद्र चौधरी, महेश चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी कुलवीर सिंह व हरवीर सिंह ने कहा ऐसे कर्मठ और ईमानदार व्यक्ति ही लगातार प्रयास करने वाले वास्तव में शिक्षक समाज का भला कर सकते हैं। साथ ही तीन बार के शानदार प्रयास का तजुर्बा ले रहे भाई हरि सिंह ढिल्लों को इस बार भारी मतों से विजय बनाने का सभी अध्यापकों को संकल्प दिलाया। बैठक में भाजपा सरकार की उपलब्धियां पर भी वार्ता की गई। इस अवसर पर असद मदनी ने भी चुनाव लड़ने की घोषणा की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 550 अंक उछला, निफ्टी 24,600 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिमी एशिया में चल रहे...

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img