Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

मंडलायुक्त ने दिए निर्देश, इन स्कूलों को मिला अनापत्ति प्रमाण पत्र

  • विवादित भूमि पर न हो विद्यालय की स्थापना, फीस की रसीद में हो सभी मदों का उल्लेख
  • विद्यार्थियों को मिले अच्छा वातावरण व शिक्षा, खेल गतिविधियां भी हो आयोजित

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: सीबीएसई व आईसीएसई नई दिल्ली से सम्बद्धता से पूर्व विद्यालयों को अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किये जाने के संबंध में गठित मंडल स्तरीय समिति की अध्यक्षता करते हुये अध्यक्ष समिति/आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने कहा कि विवादित भूमि पर विद्यालय की स्थापना नहीं होनी चाहिए। उसका नक्शा संबंधित विभाग द्वारा पास होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि फीस की रसीद सभी मदों का उल्लेख करते हुये आवशयक रूप से दी जाये। इस दौरान प्रस्तुत 30 प्रकरणों में से 23 प्रकरणों पर सहमति दी गयी।

आयुक्त/अध्यक्ष समिति ने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को अच्छा वातावरण व शिक्षा उपलब्ध होनी चाहिए तथा शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में खेल गतिविधियां भी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सभी मूलभूत सुविधाएं विद्यार्थियों के लिए होनी चाहिए, जो भी अनापत्ति जारी की जायें वह नियमानुसार हों।

10 8

संयुक्त शिक्षा निदेशक ओपी द्विवेदी ने बताया कि समिति की बैठक में कुल 30 प्रकरण रखे गये जिसमें 22 नये प्रकरण व 8 पूर्व बैठक के प्रकरण रखे गये इनमें से 23 प्रकरणों पर समिति द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने की सहमति दी गयी। उन्होंने बताया कि बैठक में मेरठ के 5, बागपत के 1, हापुड़ के 2, गाजियाबाद के 5, गौतमबुद्ध नगर के 5 व बुलंदशहर के 5 प्रकरणों पर सहमति दी गयी।

उन्होंने बताया कि मेरठ के सेंट जोन्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल फाॅर गर्ल्स मिशन कम्पाउण्ड बच्चा पार्क के प्रकरण को कुछ शर्ताे के साथ अनुमति दी गयी है जिसको पूरा करने के उपरान्त ही अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा।

उन्होने बताया कि मेरठ में इसके अतिरिक्त चढढा पब्लिक स्कूल नंगला कुंभा, जानी, आईवे इंटरनेषनल स्कूल बिजली बंबा बाईपास रोड, गौरी इंटरनेशनल स्कूल किला-खजूरी परीक्षितगढ व मायोसिस इंटरनेशनल स्कूल दुलहेरा बागपत रोड को भी अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने पर सहमति जारी हुयी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर मेरठ अजय तिवारी, ज्वांइट मजिस्ट्रेट मेरठ संदीप भागिया, उप जिलाधिकारी मवाना मेरठ कमलेश कुमार गोयल, डिप्टी कलेक्टर बागपत राम नयन, सीडीओ हापुड उदय सिंह, डिप्टी कलेक्टर बुलंदशहर संजय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक मेरठ गिरजेश चौधरी,बागपत अनुराधा शर्मा, हापुड़ निशा अस्थाना, गाजियाबाद, बुलंदशहर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img