Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

मांगी कैटल कॉलोनी, मिल रहा जुर्माना

  • डेयरी संचालकों का आरोप, किया जा रहा उत्पीड़न

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर के डेयरी संचालकों को न्याय तो मिला नहीं, ऊपर से नगर निगम ने जुर्माना लगाना शुरू कर दिया है। कैटल कॉलोनी विकसित करके देने का वादा तो नगर निगम और मेरठ विकास प्राधिकरण लंबे समय से डेयरी संचालकों को किया जा रहा है, लेकिन डेयरी संचालकों जुर्माना लगाया जा रहा है। नगर निगम ने माधवपुरम में स्थित 10 अवैध डेरी स्वामियों के ऊपर 50 लाख का जुर्माना लगा दिया है।

डेरी संचालकों पर आरोप लगाया है कि डेरी से निकलने वाले गोबर से नाले चोक हो रहे हैं तथा सड़क पर गंदगी डाली जा रही है। पशुओं का गोबर नालियों में बहया जाता है, जिसके चलते नाली चौक हो रही है। माधवपुरम क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। इसी को लेकर जनता के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहे हैं। नगर निगम अधिकारियों ने अब इन 10 अवैध डेयरी संचालकों पर 50लाख का जुर्माना लगा दिया है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि मेरठ विकास प्राधिकरण और नगर निगम ने कैटल कॉलोनी विकसित करने का डेयरी संचालकों से वादा किया था, लेकिन 5 साल बाद भी कैटल कॉलोनी विकसित नहीं हो पाई। कैटल कॉलोनी के मुद्दे को लेकर समाजसेवी लोकेश खुराना हाईकोर्ट में गए हुए हैं। हाईकोर्ट ने शासन को भी आदेश दिए, जिसके बाद कैटल कॉलोनी की प्लानिंग अब चालू की है।

डेयरी संचालकों को न्याय मिलने की बजाय अब उन पर नगर निगम जुर्माना ठोक रही है। अब इस मुद्दे को लेकर भी डेयरी संचालक हाईकोर्ट की शरण में जाएंगे। डेयरी संचालक इस बात को लेकर नाराज हैं कि नगर निगम दोहरा मापदंड उनके साथ अपना रही है। क्योंकि एक तरफ तो नगर निगम कॉलोनी करेंगे, लेकिन 5 साल बाद भी धरातल पर कैटल कॉलोनी नहीं उतर पाई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img