नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारत को उसकी अगली सुंदरता की रानी मिल गई है! मनिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज अपने नाम कर लिया है और अब वह थाईलैंड में होने वाली 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
गंगानगर से ग्लोबल मंच तक
गंगानगर की साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर, दिल्ली में तैयारी कर, मनिका ने इस मंच पर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से सबका दिल जीत लिया। ताज जीतने के बाद उन्होंने कहा “यह सफर मेरे लिए सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि आत्म-खोज का अनुभव रहा है। यह जिम्मेदारी मेरे साथ अब हमेशा के लिए जुड़ गई है।”
#WATCH | Jaipur: Miss Universe India, Manika Vishwakarma says, "Rather than struggle, we have a journey of preparation. My journey began in my city, Ganganagar. I came to Delhi and prepared for the pageant. We need to inculcate self-confidence and courage in ourselves. Everyone… https://t.co/J79dPyeANk pic.twitter.com/IyE3MJzgM0
— ANI (@ANI) August 18, 2025
ज्यूरी की राय?
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला बतौर ज्यूरी शामिल रहीं। उन्होंने कहा “यह मुकाबला बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मनिका ने अपनी समझदारी, सुंदरता और आत्मविश्वास से सबको पीछे छोड़ दिया। हमें पूरा विश्वास है कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत का नाम रोशन करेंगी।”
अब अगला कदम?
अब मनिका की निगाहें मिस यूनिवर्स 2025 के ताज पर हैं, जहां वे दुनिया भर की सुंदरियों से मुकाबला करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से युवाओं खासकर छोटे शहरों की लड़कियों को एक नई प्रेरणा मिली है कि सपनों की उड़ान कहीं से भी शुरू हो सकती है।

