Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

सीबीआई पूछताछ से पहले मनीष सिसोदिया का हमला, जानिए- क्या बोले ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सीबीआई ने राष्ट्रीय राजधानी में आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने के कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में पूछताछ के लिए आज 11 बजे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को तलब किया है। इस संबंध में सिसोदिया को समन भेजा गया गया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सरकारी आवास के आसपास धारा 144 लगाई। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

सुबह आम आदमी पार्टी के करीबन 20-25 कार्यकर्ता उप मुख्यमंत्री के आवास के पास पहुंचकर नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को तितर बितर कर दिया। गौरतलब है कि सीबीआई ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है।

वहीं, आज सुबह मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ पूरी तरह से फर्जी केस बनाकर इनकी तैयारी मुझे गिरफ्तारर करने की है। मुझे आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाना था। ये लोग गुजरात बुरी तरह से हार रहे हैं। इनका मकसद मुझे गुजरात चुनाव प्रचार में जाने से रोकना है।

जब-जब मैं गुजरात गया, मैंने गुजरात के लोगों को यही कहा कि हम गुजरात में भी आपके बच्चों के लिए दिल्ली जैसे शानदार स्कूल बनाएंगे। लोग बहुत खुश हैं। लेकिन ये लोग नहीं चाहते कि गुजरात में भी अच्छे स्कूल बनें, गुजरात के लोग भी पढ़ें और तरक्की करें।

लेकिन मेरे जेल जाने से गुजरात का चुनाव प्रचार रुकेगा नहीं। आज हर गुजराती खड़ा हो गया है। अच्छे स्कूल, अस्पताल, नौकरी, बिजली के लिए गुजरात का बच्चा बच्चा अब चुनाव प्रचार कर रहा है। गुजरात का आने वाला चुनाव एक आंदोलन होगा।

मेरे खिलाफ एक पूरी तरह से फर्जी केस बनाया हुआ है। मेरे घर रेड की, कुछ नहीं मिला, मेरे सारे बैंक लॉकर देखे, कुछ नहीं मिला, मेरे गांव में जाकर सारी जांच की, कुछ नहीं मिला। ये केस पूरी तरह से फर्जी है।

वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष के घर रेड में कुछ नहीं मिला, बैंक लॉकर में कुछ नहीं मिला। उन पर केस बिलकुल फर्जी है। उन्हें चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाना था। उसे रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार कर रहे हैं। पर चुनाव प्रचार रुकेगा नहीं। गुजरात का हर व्यक्ति आज ‘आप’ का प्रचार कर रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img