Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

सात थानों की फोर्स ने मन्नू और राहुल के घर दी दबिश

  • दिल्ली और कई थानों से वांटेड चल रहे दोनों कबाड़ी
  • एएसपी के नेतृत्व में छावनी बनी सोतीगंज, फरार मिले कबाड़ी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कई थानों से वांछित चल रहे शातिर कबाड़ी और बदमाश मन्नू कबाड़ी और राहुल काला के घर नौ थानों की पुलिस ने घर और गोदाम में दबिशें दी लेकिन दोनों ही शातिर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने आरोपियो के घरों में घुसकर तलाशी भी ली। एएसपी के नेतृत्व में पड़ी दबिशों के कारण सोतीगंज में हड़कंप मच गया और लोग अपने अपने घरों में कैद हो गए। आधे घंटे में दबिश डाल कर पुलिस वापस लौट गई।

दिल्ली पुलिस के द्वारा पिछले दिनों एक शातिर चोर के साथ मिलकर राहुल काला के घर दबिश दी गई थी। उस वक्त यह खुलासा हुआ था कि राहुल काला ने लगभग पांच हजार बाइकें चोरी करवाई है। इसके बाद दोनो शातिर कबाड़ी पुलिस की हिट लिस्ट में आ गए थे।

सोमवार को एएसपी डा. ईरज राजा को सूचना मिली कि मन्नू कबाड़ी की लोकेशन उसके घर में है। इसको देखते हुए एएसपी ने सदर, लालकुर्ती, देहलीगेट, टीपी नगर, सिविल लाइन, नौचंदी, रेलवे रोड आदि थानों की फोर्स लेकर दोनो कबाड़ियों के घरों में दबिशें दी। पुलिस की भारी भरकम भीड़ को देखकर सोतीगंज में हड़कंप मच गया और लोग अपने अपने घरों में घुसने लगे।

07 27

सदर एसओ दिनेश चंद्र और टीपी नगर एसओ विजय कुमार गुप्ता ने मन्नू कबाड़ी के घर घुसकर हर कमरे की तलाशी ली और परिजनों को जमकर हड़काया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी दोनो कबाड़ियों के बारे में पूछा। पुलिस इनके घरों की छतों पर भी चढ़कर ढूंढती देखी गई।

पुलिस दबिश के दौरान क्षेत्र के बुजुर्ग और जिम्मेदार लोग निकल कर बाहर आए और एएसपी से बात की। दरअसल सोतीगंज के कारण सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सदर पुलिस पर सवाल खड़े किये थे। पत्र में सोतीगंज के माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई थी।

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने सोतीगंज के शातिर 20 कबाड़ियों की सूची बनाई है जो चोरी के वाहनों को काटकर बेचते है। तीन महीने पहले परतापुर पुलिस ने शातिर बदमाश और कबाड़ी राहुल काला को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारी थी। राहुल हाल ही में जेल से छूट कर आया और वाहन चोरी के धंधे में फिर लग गया।

एडीजी राजीव सभरवाल के निर्देश पर सोतीगंज में धर पकड़ कराई जा रही है। वहीं जिस वक्त पुलिस दबिश दे रही थी उस वक्त कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उनको लठिया कर भगा दिया। सोतीगंज में माफियाओं के राज के कारण मेरठ पुलिस इस कदर बदनाम हो गई है कि शासन स्तर पर चिंता बढ़ गई है। एएसपी डा. रजा ने बताया कि दोनो कबाड़ी वांछित चल रहे है और इनकी मौजूदगी की सूचना पर दबिशें डलवाई गई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img