Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी

CINEWANI 1


किसी आम इंसान की तरह नजर आने वाले, बेहद साधारण लेकिन मोस्ट टेलेंटेड एक्टर्स में से एक मनोज बाजपेयी ने अपने कैरियर में अब तक एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। हाल ही में मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गुलमोहर’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ऑन स्ट्रीम हुई। राहुल चित्तेला द्वारा डायरेक्ट की गई यह एक न्यू जेनरेशन फैमिली ड्रामा फिल्म है।

इसमें शर्मिला टैगोर सिमरन और सूरज शर्मा भी हैं। इसके पहले मनोज बाजपेयी, अभिमन्यु दासानी और ध्वनि भानुशाली के साथ ‘कुडी मेरी’ (2022) गाने में नजर आए थे। और अब वो अपूर्व सिंह कार्की द्वारा डायरेक्ट की जा रही कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म ‘बांदा’ के अलावा ‘डिस्पेच’ और ‘जोरम’ जैसी फिल्में कर रहे हैं।

मनोज बाजपेयी को सबसे ज्यादा लाइमलाइट वेब सीरीज द फैमिली मैन से मिली। इसके अब तक दो सीजन आ चुके हैं। इस वेब सीरीज को आईएमडीबी से 8.7 की शानदार रेटिंग के साथ आडियंस का जबर्दस्त प्यार मिला था। इसके मोस्ट अवेटेड तीसरे सीजन के लिए मनोज के अलावा शारिब हाशमी और प्रियामणि के नाम कन्फर्म हो चुके हैं। और बहुत जल्दी इसकी आॅफिशियल अनाउंसमेंट की उम्मीद की जा रही है।


janwani address 7

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img