Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

आग लगने से कई लोगों का हजारों का सामान जला

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: मोहल्ला छापेग्राम में किसी अज्ञात व्यक्ति ने किसानों के बिटोरे में आग लगा दी जिसमें किसानों के लकड़ी, भुस व अन्य सामान जलकर राख हो गए किसानों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। नगर के मोहल्ला छापेग्राम में डूडा कॉलोनी के पीछे ग्राम समाज की खाली जगह पड़ी हुई थी जिस पर किसान रामलाल पुत्र रामस्वरूप, रघुवीर पुत्र बलदेव, छुट्टन पुत्र बलदेवा, राम गोपाल पुत्र नवरंग, सोनू व धूम सिंह आदि ने अपने उपले, बिटोरे वह पशुओं के लिए भूस और लकड़ी आदि सामान डाल रखा था।

19 7

बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक उन्होंने उसमें आग लगी पाई। जिसके बाद दर्जनों की तादाद में वहां मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी डालना शुरू किया मगर आग तीव्रता से बढ़ती गई और कई आम के पेड़ों को भी अपनी जद में ले लिया। जिसके बाद मोहल्ले वासियों ने पास में ही लगा ट्यूबवेल चला कर बामुश्किल आग पर काबू पाया।

आग लगने की सूचना पाकर मौके पर कस्बा इंचार्ज बबलू सिंह वह हल्का लेखपाल ब्रहम सिंह रवि पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली। पीड़ितों ने बताया कि यहां सुबह-शाम असामाजिक वह जुआरी तत्व के लोग एकत्र हो जाते हैं। जिनके कारण ही यह आग लगी है। पूर्व में भी आग लगने की घटना हो चुकी है। पुलिस ने वहां पर बाहर के लोग आने के बाद उन्हें सूचना देने की बात कही जिससे कि उन असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जा सके। वही पीड़ितों ने आग से लगभग पचास हजार रुपये का सामान जलने की बात कही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img