Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

हड़ताल और होली के बीच मार्च में 11 दिन क्यों बंद रहेंगे बैंक ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: महाशिवरात्रि और होली जैसे त्योहार हैं तो बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल भी। इस वजह से मार्च में बैंकों में कुल 11 दिन छुट्टी रहेगी। यानी कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। 7 मार्च को रविवार को साप्ताहिक बंदी है, जबकि 11 मार्च को महाशिवरात्रि। इस वजह से इन दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं 13 मार्च को सेकेंड सैटरडे होने की वजह से भी इस दिन बैंकों में अवकाश रहेगा।

15 और 16 मार्च को बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल

15 और 16 मार्च को बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने घोषणा की है। हड़ताल आह्वान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के खिलाफ बैंक यूनियंस ने की है। इसके अलावा बिहार दिवस के उपलक्ष्य में पटना में 22 मार्च को भी बैंक बंद रहेंगे। जबकि 30 को भी यहां छुट्टी रहेगी। वैसे इस तरह से देखा जाए तो कुल 11 दिन बैंक रहेंगे।

आइए देखें मार्च की छुट्टियों की लिस्ट…

तारीख दिन अवकाश विवरण
मार्च 7 रविवार साप्ताहिक अवकाश
मार्च 11 गुरुवार महाशिवरात्रि
मार्च 13 दूसरा शनिवार अवकाश
मार्च 14 रविवार साप्ताहिक अवकाश
मार्च 15 हड़ताल
मार्च 16 हड़ताल
मार्च 27 चौथा शनिवार अवकाश
मार्च 28 रविवार साप्ताहिक अवकाश
मार्च 29 सोमवार होली

स्रोत: RBI 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img