Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

मतदान केंद्रों के आसपास के आपराधिक लोगों को चिह्नित करें

  • एडीजी राजीव सबरवाल ने की चुनाव के मद्देनजर जानकारी

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सबरवाल ने अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने चुनाव शुरू होने से लेकर बैलेट पेपर जमा होने और उनकी सुरक्षा के संंबंध में दिशा निर्देश दिए।

बुधवार को शामली पुलिस लाइन में पहुंचे एडीजी राजीव सबरवाल ने जनपद के पोलिंग सेंटर एवं पोलिंग बूथ के भ्रमण एवं संवेदनशीलता की स्थिति की जानकारी की। ऐसे सैंटर के लिए पुलिस के द्वारा तैयार किए गए प्लैन की जानकारी की जहां के आस-पास के निवासी दबंग एवं अपराधी प्रवृत्ति के हैं। जो लोग चुनाव वाले दिन के लिए चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं।

इसकी रणनीति तैयार कर ली जाए, जिससे कि कोई भी मतदाता मतदान वाले दिन इनके द्वारा प्रभावित न किया जा सके। उन्होंने जनपद में की गई निरोधात्मक कार्रवाई, जमा कराए गए लाइसेंसी शस्त्रों एवं जनपद में मतदान वाले दिन फोर्स के डिप्लॉयमेंट की व्यवस्था की समीक्षा की।

समस्त फोर्स विकासखंड से पोलिंग पार्टी के साथ ही पोलिंग सेंटर रवाना होकर पहुंचेगा और चुनाव संपन्न होने तक तथा मत पेटियों के मतगणना सेंटर पर जमा होने तक पोलिंग पार्टियों के साथ ही रहेगे। मतदान से एक दिन पूर्व पोलिंग सेंटर पर पहुंचे पुलिसकर्मी रात्रि में पोलिंग पार्टी एवं बैलट पेपर की सुरक्षा में मौजूद रहेंगे।

एडीजी ने कहा आगामी 10 दिन जनपद पुलिस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जिस गति से चुनाव तैयारियों को लेकर पुलिस द्वारा कार्य किया जा रहा है, वह निरंतर बनी रहे। उसी स्थिति में जनपद में चुनाव सकुशल संपन्न हो सकेगा। एसपी सुकीर्ति माधव ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निदेर्शों के अनुसार तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा और जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न करा लिया जाएगा।

इस मौके पर एसपी सुकीर्ति माधव, एएसपी ओपी सिंह, सीओ प्रदीप सिंह, जितेंद्र सिंह, अमित सक्सेना, प्रभारी एलआईयू, प्रभारी चुनाव सेल, प्रतिसार निरीक्षक रेडियो शाखा, प्रतिसार निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक परिवहन शाखा मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img