Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

बाजार को धनतेरस से बड़ी उम्मीद

  • दीपावली, धनतेरस को लेकर सराफा व्यापारियों की बांछे खिलीं
  • चांदी की मूर्तियों और लाइटवेट ज्वेलरी की अधिक डिमांड
  • बाजारों में जोर पर है त्योहार की रौनक, धनतेरस में खरीद सकते हैं सोना

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भारत में सोना खरीदने का सांस्कृतिक महत्व है। सोने को समृद्धि का कारक माना जाता है और इसलिए लोग कीमत से बेपरवाह होकर सोना खरीदते हैं। अगर मौका धनतेरस जैसे त्योहार का हो तो सोने-चांदी की खरीददारी और खास हो जाती है। इस साल धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा।

धनतेरस के दिन लोग सोने, चांदी के सिक्के, आभूषण और बर्तनों की खरीदारी करते हैं। क्योंकि इस दिन सोने-चांदी की खरीदारी काफी शुभ होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। इस दीवाली सोना खूब चमक रहा है। पिछले वर्ष जहां ज्वेलरी बाजार में मायूसी थी, वहीं इस बार खूब रौनक छा रही है। शनिवार नवंबर को धनतेरस है।

18 15

जिस तरह से लोगों का रुझान दिख रहा है, उससे बाजार में मंगल ही मंगल रहने की उम्मीद भी बढ़ गई है। विशेष बात ये है कि इस बार चांदी की मूर्तियों की काफी मांग है। भगवान श्रीगणेश, मां लक्ष्मी, श्रीराम दरबार की पांच हजार से लेकर 20 हजार तक की मूर्तियां इस समय बाजार में हैं। खरीदारी के साथ धनतेरस और दीवाली के दिन तक के लिए बुकिंग कराई जा रही है। ज्वेलरों को उम्मीद है कि करीब छह हजार मूर्तियां बिक सकती हैं। 20 करोड़ तक सोना भी बिकने के आसार हैं।

बाजारों में जोर पर है त्योहार की रौनक

धनतेरस के त्योहार को लेकर सरार्फा बाजार में जबरदस्त रौनक और तैयारी भी देखी जा रही है। तरह तरह के आॅफर्स के साथ कारोबारी ग्राहकों लुभाने की कोशिश भी कर रहे हैं, लेकिन सोना और चांदी के गिरते भाव लोगों को त्योहारी सीजन का उपहार दे रहे है। क्योंकि धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदने की परंपरा है।

क्या चल रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

अगर 17 अक्टूबर को सोना और चांदी के रेट्स की बात करें तो 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 123 रुपये सस्ता हुआ है, जबकि 995 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 122 रुपये सस्ता हो गया है। 916 प्योरिटी वाला सोना 112 रुपये, 750 प्योरिटी वाला सोना 93 रुपये और 585 प्योरिटी वाला सोना 72 रुपये सस्ता हुआ है।

एक किलो चांदी की कीमत की बात करें तो तो इसका भाव भी 590 रुपये गिरकर 57200 रुपये पर आ गया है। वहीं, 18 अक्टूबर के दामों की बात करे तो 24 कैरेट सोने के दाम 52 हजार है और 22 कैरेट के 50 हजार 800। चांदी की बात करे तो वह 57 हजार 200 है।

दीपावली राहत बनकर आई

मंदी की मार झेल रहे बाजार के लिए ये दीवाली बड़ी राहत बनकर आई है। ज्वेलर्स ने अलग-अलग ब्रांडेड आभूषणों पर लेबर चार्ज भी जीरो कर दिया, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक आ सके। कोरोना काल में कई माह तक मंदी का दौर रहा। अब उम्मीद है कि त्योहार सीजन अच्छा जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img