जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा आयोजित की गई। जिले में परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं।
जहां 2800 छात्र- छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा में कोविड गाइडलाइन का भी पालन कराया जा रहा है। पहली पाली में हाईस्कूल के अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा हुई।

