Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

अतिरिक्त दहेज न देने पर फांसी लगाकर विवाहिता की हत्या

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: मंगलवार को गांव तीतरवाड़ा में विवाहिता स्वाति शर्मा का शव घर के अंदर फांसी पर लटका मिला। सूचना पर विवाहिता का पिता रामकुमार निवासी ग्राम नाला थाना कांधला अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा। जिसके बाद विवाहिता के परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

सूचना पर सीओ जितेंद्र कुमार कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा विवाहिता के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बाद में विवाहिता के पिता शिवनारायण ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गत 17 जनवरी 2020 को उसने अपनी बेटी स्वाति शर्मा की शादी गांव तीतरवाड़ा निवासी अंकुर शर्मा के साथ की थी। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति व अन्य ससुराल वालों ने फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने बताया मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img