Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

ससुरालियों पर लगाया विवाहिता की हत्या का आरोप

  • कार्रवाई की मांग को लेकर मायके वालों का एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
  • चार दिन पूर्व यमुना में डूब गई थी महिला, शव बरामद नहीं

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: थाना छपरौली क्षेत्र के गांव सूप की महिला की गत मंगलवार को यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई थी। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को एसपी आफिस प्रदर्शन किया और एएसपी को एक शिकायती पत्र देते हुए पुलिस पर अभी विवाहिता का शव बरामद न करने तथा आरोपियों के विरूद्ध कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

मुजफ्फरनगर जनपद के गांव राजपुर निवासी रामस्वरूप की पुत्री कविता की करीब सात वर्ष पूर्व थाना रमाला क्षेत्र के गांव सूप में सुधीर के साथ हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि सुधीर कविता को परेशान रखता था।

आरोप है कि सुधीर न तो उसे मायके जाने देता था और न उसके मायके वालों को ही उससे मिलने देता है। मायके वालों के अनुसार गत मंगलवार को कविता का भाई उससे मिलने सूप आया था लेकिन उन्होंने उसे यह कहते हुए वापस भेज दिया कि वह उनके ही घर गई है लेकिन उसी दिन यमुना में डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी।

इस बात की जानकारी उसके पति को थी। मायके वालों का आरोप है कि ससुरालियों ने यह बात उनसे छुपाई और कविता के भाई को इसकी जानकरी नहीं दी। मायके वालों ने ससुरालियों पर कविता की हत्या करनेका आरोप लगाया और इस संबंध में थाना छपरौली में तहरीर देकर विवाहिता का शव बरामद कराने व आरोपियों के विरूद्ध कारवाई की मांग की थी।

आरोप है कि पुलिस न तो अभी तक विवाहिता का शव की बरामद कर सकी है और न आरोपियों के विरूद्ध कोई कार्रवाई की है। शुक्रवार को मायके पक्ष के लोगों विवाहिता का शव बरामद कराने व आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी आफिस पर प्रदर्शन किया और इस संबंध में एएसपी को एक प्रार्थना पत्र दिया। इस अवसर पर तेजपाल, सेठपाल, रामस्वरूप, रामकेश, ओमपाल, मूर्ति, गीता, रोशनी, नीता व सरला आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img