- मायके वालों ने लगाया था हत्या का आरोप
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: चार माह पहले विवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष द्वारा अदालत के आदेश पर ससुराल वालो के विरूद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं उच्चाधिकारियों के आदेश पर गांव बलवा में विवाहिता के शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।
शामली क्षेत्र के गांव बलवा निवासी शब्बीर की बेटी शबाना का निकाह कैराना क्षेत्र के गांव गोगवान निवासी साकिब के साथ हुआ था। जून 2020 में शबाना की प्रसव से पूर्व हालत बिगडने पर मायके पक्ष के लोग उसे बलवा ले गए थे। 19 जून को शबाना की मौत हो जाने पर मायके पक्ष ने शबाना के शव को गांव के ही कब्रिस्तान में दफना दिया था। वहीं बाद में मायके पक्ष ने अदालत के आदेश पर कैराना कोतवाली में ससुराल वालो के विरूद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शबाना की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए गुरुवार को उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस प्रशासन की मौजूद्गी में शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में कैराना कोतवाली प्रभाारी प्रेमवीर राणा ने बताया कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद शव निकलवाने को जिलाधिकारी से अनुमति ली गई। जिसके बाद शव निकालकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।

