Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

संदिग्ध परिस्थति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

अमीनगर सराय: कस्बा सराय के जाहर वीर मोहल्ले में गले मे फंदा डालकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। वहीं महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कस्बा सराय के जाहर वीर मोहल्ले में रहने वाले उमेश की शादी 2017 में बन्दपुर बागपत की रहने वाली सरिता के साथ हुई थी। सरिता के डेढ़ साल का एक लड़का भी है। रविवार की सुबह जब सभी लोग काम पर चले गए तो महिला ने खुद को कमरे में बंद करके पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मृतक महिला के परिजन कस्बा सराय स्थित उसके घर पहुंचे व ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया।

19 4
फाइल फोटो।

मृतका के पिता अंग्रेज पुत्र कटारे का कहना है कि शादी के बाद से ही बेटी की जेठानियों ने उसके साथ सही व्यवहार नहीं किया और कई बार उसके साथ मारपीट की, जिसमें समझौता करा दिया गया था। परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाई की मांग की है। घटना स्थल पर पहुंचे इंस्पेक्टर शिवप्रकाश सिंह व सीओ ओमपाल सिंह ने मामले की जानकारी ली व शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेजा। उनका कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

jammu: श्रीनगर में सीआरपीएफ बंकर वाहन नहर में गिरा, सात जवान घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में एक बड़ा...
spot_imgspot_img