Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

बंद मकान में विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, कोहराम

  • मायके वालों ने पुलिस के सामने हत्या का आरोप लगाया

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: चौसाना में 30 वर्षीय विवाहिता यास्मीन अपने घर में मृत मिली है। मृतक महिला के गले पर रस्सी के निशान मिले है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान पाए गए है। बताते है कि महिला अपने पति के साथ पिछले दो साल से चौसाना में ही रह रही थी।

मृतका का पति मोहसीन मूलरूप से गांव सनौली जनपद पानीपत हरियाणा का रहने वाला है। जबकि मृतका नावला जिला मुजफ्फरनगर की निवासी थी। मृतका के पति द्वारा सूचना अन्य परिजनों के देने पर विवाहिता की मौत का पता लगा। जानकारी के अनुसार तीन साल लिवइन में रहने के बाद दोनो ने शादी की थी। मृतका का पति जाति से बढई है और अलग अलग जगह रहकर कारीगिरी करता है।

मोहसीन की मां की मृत्यु हो चुकी है जबकि पिता अपने बेटे का साथ छोड़ चुका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और पति का पकडने के लिए सर्विलांस की मदद से तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कैराना जितेन्द्र कुमार मौके पर पहुुॅचे और जानकारी ली।

पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दी है पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। चौकी प्रभारी समय पाल अत्री ने बताया कि मृतका के परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img