Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

ससुराल में हक पाने को घर के बाहर बैठी विवाहिता

  • पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन महिला नहीं उठी धरने से

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: रोहटा रोड पर एक कॉलोनी में मंगलवार को एक विवाहित छह घंटे तक ससुराल के बाहर बैठी रही, लेकिन ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला। विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज का आरोप लगाया है। दहेज कम लाने को लेकर पूर्व में भी पति व ससुराल वाले महिला के साथ मारपीट कर चुके हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर मामले की जांच की।

मोदीनगर के एक गांव निवासी पूजा ने बताया कि उसकी शादी लगभग दो साल पूर्व रोहटा रोड निवासी एक युवक से हुई थी। युवक जानी के एक बैंक में क्लर्क के पद पर तैनात है। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति व ससुराल वाले दहेज कम लाने को लेकर उसके साथ अभद्रता करने लगे थे। वहीं महिला के साथ पूर्व में भी कई बार मारपीट कर चुके हैं। जिसकी शिकायत विवाहिता ने परिजनों से की थी। जिसको लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों में कई बार पंचायत हो चुकी है। महिला के अनुसार लगभग 15 दिन पूर्व उसका पति उसे मायके छोड़कर आ गया था।

इसके बाद से वह लगातार अपने पति में ससुराल वालों को फोन कर रही है, लेकिन कोई भी उसके फोन को रिसीव नहीं कर रहा है। मंगलवार को महिला परिजनों के साथ ससुराल पहुंची। विवाहिता ने गेट खोलने के लिए कहा, लेकिन ससुराल वालों ने गेट नहीं खोला। जिसके बाद से महिला ससुराल के बाहर फर्श पर धरने पर बैठ गई। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर करवाई की जाएगी।

महिला से 15 लाख की धोखाधड़ी

कंकरखेड़ा: एक महिला से नमक की फैक्ट्री लगवाने के नाम पर तीन आरोपियों ने 15 लाख की धोखाधड़ी कर ली। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप की घटना का अंजाम दिया। विवाहिता ने गैंगरेप का आरोप लगाते हुए लगभग 20 दिन पूर्व एसएसपी व थाना पुलिस शिकायत की थी। बावजूद इसके महिला को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
मोदीनगर निवासी महिला ने बताया कि लगभग तीन साल पूर्व गाजियाबाद निवासी एक महिला व उसके पति ने नमक की फैक्ट्री लगाने के नाम पर 15 लाख रुपये ले लिए थे।

14 11

वहीं महिला को महीने के 30 हजार रुपये देने की बात हुई थी। दो महीने पैसे देने के बाद आरोपियों ने महिला को पैसे नहीं दिए थे। इसके बाद महिला को खुद के साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ था। पीड़ित महिला लगातार आरोपियों से अपने पैसे लौटाने के लिए कह रही थी। लेकिन आरोपियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया था। वही पैसे मांगने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी थी। महिला का आरोप है कि एक महीना पूर्व आरोपी महिला व उसके पति ने पैसे देने की बात कही थी। इसके बाद महिला पैसे लेने के लिए कंकरखेड़ा पहुंच गई थी। जहां आरोपियों ने महिला को गाड़ी में बैठा लिया था। आरोपी महिला को लेकर पावली खुर्द के जंगलों में पहुंच गए थे।

जहां उन्होंने महिला के साथ अभद्रता की थी। वहीं पहले से ही दो अन्य युवक मौके पर खड़े थे। जहां उन्होंने महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने महिला की अश्लील वीडियो व फोटो भी बना लिए थे। आरोपी ने महिला के वीडियो व फोटो को वायरल करने की धमकी दी थी। पीड़ित महिला लगातार 20 दिन से उच्च अधिकारियों से लेकर थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन महिला की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img