Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में शहीद राकेश का शव पहुंचा ऋषिकेश

  • सैन्य सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून/ऋषिकेश: पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में शहीद हुए राकेश डोभाल का शव सोमवार को ऋषिकेश के गंगानगर पहुंचा। बताया गया कि शहीद का अंतिम संस्कार पूर्णानंद घाट पर किया गया। शहीद का पार्थिव शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया, पत्नी संतोषी डोभाल बेसुध हो गईं। वहीं, मां विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद राकेश डोभाल को श्रद्धांजलि देने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे।

जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में शहीद हुए बीएसएफमें सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात राकेश डोभाल का पार्थिव शव सोमवार को घर पहुंचा। 13 नवंबर को पाकिस्तान की ओर से बारमूला में की जा रही गोलाबारी में राकेश डोभाल घायल हुए थे। इसी दिन परिजनों को उनके शहीद होने की खबर मिली थी। राकेश 2004 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे।

बीते एक वर्ष से उनके भाई राकेश डोभाल जम्मू में तैनात थे। शहीद के दो और भाई हैं। बड़ा भाई देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर शिक्षक है। एक छोटा भाई दिल्ली के एक होटल में कार्यरत है। शहीद के परिजन प्रकाश डोभाल ने बताया कि पूर्णानंद घाट पर शहीद राकेश के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img