Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

शहीद की पत्नी ने दुल्हन बनकर दी पति को अंतिम विदाई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अरूणाचल में पेट्रोलिंग के दौरान सड़क हादसे में वीरगति को प्राप्त हुए मंडी के जोगिंदर नगर के भटवाड़ा गांव के नायक अमित कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव में मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे पहुंचा। पूरे गांव में माहौल गमगीन रहा। भारत माता की जय के नारों से गूंजते रहे।

सुहागिन के जोड़े में पत्नी ने शहीद पति को अश्रुपूर्ण विदाई दी। परिजनों की आंखों से भी आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। 23 अक्तूबर को पेट्रोलिंग के दौरान सड़क हादसे में नायक अमित कुमार की मौत हो गई थी।

उन्हें शहीद का दर्जा दिया गया। हवाई मार्ग से दिल्ली तक जांबाज सैनिक की पार्थिव देह पहुंचाई गई और उसके उपरांत सेना के एक विशेष वाहन में शव मंगलवार को जोगिंद्रनगर पहुंच। इस दौरान स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।

नौ माह में ही उजड़ गया सुहाग

बदेहड़ पंचायत के भटवाड़ा गांव से संबंध रखने वाले नायक अमित कुमार की नौ माह पहले ही शादी हुई थी और इस करवाचौथ में पत्नी ने अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखने की भी तैयारी थी।

इसी दौरान पति की शहादत की खबर आ जाने से पूरा परिवार स्तब्ध है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं बहन भी भाई की आकस्मिक मौत पर बेसुध हो चुकी है। मां-बाप के बुढ़ापे का सहारा छिन जाने से हर आंख नम है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img