Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

नकाबपोश बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: नकाबपोश बदमाशों ने अपने ऑफिस पर बैठे एक प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से प्रॉपर्टी डीलर गंभीर घायल हो गया। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

थाना भोपा क्षेत्र के गांव मोरना निवासी शकील अंसारी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। शकील अंसारी ने कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी भी ली हुई है। उन्होंने प्रॉपर्टी डीलिंग का एक ऑफिस गांव दरियाबाद मार्ग पर बनाया हुआ है। रविवार को सुबह शकील अंसारी घर से बाइक पर दरियाबाद मार्ग स्थित अपने ऑफिस पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार शकील अंसारी जब अपने ऑफिस पर बैठे हुए थे तो बाइक पर पहुंचे नकाबपोश ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

जिन में एक गोली शकील अंसारी के पेट में और दो कूल्हे में लगी है। बदमाश गोलियां बरसा कर फरार हो गए। गंभीर घायल शकील अंसारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा ले जाया गया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर घायल शकील अंसारी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

थाना क्षेत्र भोपा पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img