जनवाणी संवाददाता |
तितावी: बघरा ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 20 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। जनप्रतिनिधियों और ब्लॉक अधिकारियो ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। बीडीओ सतीश गौतम ने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा नव विवाहित जोड़ो को सुखमय भविष्य का आशीर्वाद दिया।
एडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि नवविवाहित जोड़ो को 35 हजार का चेक तथा ज़रूरत का सभी सामान दिया गया। इस दौरान हिन्दू समाज की 15 जोड़ो ने फेरे लिये तथा मुस्लिम समाज के पांच जोड़ो का निकाह कराया गया। इस दौरान खाने की सुंदर व्यवस्था की गई थी।
इस दौरान वीरेन्द्र शर्मा, प्रदीप कुमार अमित धर्मा, मो. आसिफ, आस मोहमद, राजीव चौधरी, शबी हैदर ज़ैदी, नवीन कुमार, विनोद त्यागी, कुलदीप,राहुल आदि ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में काफी लोग मौजूद रहे।

