Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

Delhi News: बवाना की फैक्ट्री में भीषण आग और धमाका, फैक्ट्री की इमारत धराशायी, राहत-बचाव कार्य जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में आज शनिवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरी इमारत ढह गई। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 17 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और राहत-बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक क्या बोले?

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह करीब 4:48 बजे मिली थी। बवाना सेक्टर-2 स्थित फैक्ट्री से उठती आग की लपटें और धमाके की आवाज़ दूर-दूर तक सुनी गई। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि विस्फोट के बाद फैक्ट्री की पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई।

किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के वक्त फैक्ट्री के अंदर कितने लोग मौजूद थे। अब तक किसी के घायल या हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग के साथ एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत-बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

ज्वलनशील पदार्थों की उपस्थिति को आग का कारण बताया

अधिकारियों ने प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील पदार्थों की उपस्थिति को आग का कारण बताया है, लेकिन पुख्ता जानकारी के लिए जांच जारी है। फैक्टरी में किस प्रकार की सामग्री रखी थी, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। इलाके को सील कर दिया गया है और आसपास की फैक्ट्रियों को भी एहतियात के तौर पर बंद करा दिया गया है।

स्थानीय लोगों को वहां न जाने की हिदायत दी गई है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मलबा हटाने और जांच में तेजी लाई जाएगी। यह हादसा एक बार फिर राजधानी के औद्योगिक इलाकों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही की ओर इशारा करता है। प्रशासन और फैक्टरी मालिकों के लिए यह एक चेतावनी है कि सुरक्षा उपायों को लेकर समझौता न किया जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img