- नौ मार्च को राज्यपाल अदिति को गोल्ड मेडल से करेंगी सम्मानित
जनवाणी संवाददाता |
थानाभवन: नगर की होनहार बालिका अदिति वत्स ने मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय को टॉप कर नगर का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर नगर के गणमान्य लोगों ने उसे बधाई दी है। कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी अदिति वत्स पुत्री संदीप वत्स वर्तमान में श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर में मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स में ड्राईंग एंड पेंटिंग की छात्रा है।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार अदिति वत्स ने यूनिवर्सिटल में मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिस आगामी 9 मार्च को चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल द्वारा अदिति वत्स को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
दूसरी ओर, विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर परिजनों में खुशी की लहर है। अदिति वत्स ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए बताया कि वह ग्राफिक्स डिजाइनिंग में अपना भविष्य बनाना चाहती है। पिता संदीप वत्स ने बताया कि अदिति ने हाईस्कूल से लेकर स्रातकोत्तर तक प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। अदिति की इस उपलब्धि पर पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा, समाजसेवी अनमोल गर्ग, सुशील गर्ग, महेश गोयल, सभासद विनोद सैनी आदि ने बधाई दी।

